यूपी में जूनियर सचिवालय सहायक की भर्ती, 12वीं पास को मौका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (IITR) द्वारा जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करती है। यदि आप एक नौकरी की तलाश में हैं और आपने 12वीं पास की है, तो यह आपके लिए उपयुक्त समय है आवेदन करने का।

पद और रिक्तियों की जानकारी

पद का नाम: जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए)

रिक्तियों की संख्या: कुल 10 पद

शैक्षणिक और आवश्यक योग्यताएँ

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (12वीं) पास होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा: टाइपिंग की गति अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट। हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट।

आयु सीमा (Age Limit): इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

सैलरी (Salary): इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को ₹35,600/- प्रति माह की सैलरी दी जाएगी। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क ₹500/- (पाँच सौ रुपये), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग, महिला, सीएसआईआर कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आईआईटीआर की वेबसाइट (https://www.iitr.res.in) पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मार्च 2025

0 comments:

Post a Comment