यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में रोजगार के अवसरों के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही यूपी पुलिस में 30,000 नई भर्तियां की जाएंगी। यह भर्ती विशेष रूप से युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया

बता दें की इस समय यूपी पुलिस में कुल 60,244 कॉन्स्टेबलों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती प्रक्रिया में लाखों अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं, और अब एक नई अपडेट आई है, जो पुलिस बल में आने के इच्छुक युवाओं के लिए राहत की खबर लेकर आई है।

30,000 नई भर्तियां: सीएम योगी का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में यह घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही यूपी पुलिस में 30,000 नए पदों पर भर्ती करेगी। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। सीएम ने यह भी कहा कि 2017 से अब तक राज्य सरकार ने 1,56,000 विभिन्न पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। फिलहाल, 60,200 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती चल रही है, जो जल्द ही समाप्त होगी।

भर्ती में एसआई पदों की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई भर्तियों में विशेष रूप से सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पदों की भी भर्ती हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, यह साफ हो पाएगा कि किन-किन पदों पर भर्ती की जाएगी और शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शुल्क जैसी शर्तों की जानकारी भी दी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए सलाह

इस बार की भर्ती में उम्मीदवारों को सही समय पर आवेदन करना और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी होगा। सरकार की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन पर पूरी नजर रखना चाहिए। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर समय पर आवेदन करके अपनी सीट सुरक्षित करें।

0 comments:

Post a Comment