बिहार में एक्स-रे तकनीशियन की बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

पटना: बिहार राज्य में युवाओं के लिए एक शानदार रोजगार अवसर सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए एक्स-रे तकनीशियन के 1,240 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अगर आप भी चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। 

भर्ती के मुख्य विवरण

पदों की संख्या: इस भर्ती में कुल 1,240 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक्स-रे तकनीशियन के पद शामिल हैं, जो विभिन्न सरकारी अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में कार्य करेंगे।

आवेदन की तिथियां: आवेदन की प्रक्रिया 04 मार्च 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2025 तक होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन बीटीएससी की वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर किया जा सकता है। आप फटाफट आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए: ₹600/-, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (बिहार राज्य के स्थायी निवासी) के लिए: ₹150/-, महिला उम्मीदवार (बिहार राज्य की स्थायी निवासी): ₹150/-, राज्य के बाहर के अभ्यर्थी (चाहे पुरुष हो या महिला): ₹600/-

आयु सीमा: भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 01 अगस्त 2024 तक उम्मीदवारों की आयु इस प्रकार होनी चाहिए: न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष, अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा: 37 वर्ष, अनारक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष, एससी/एसटी (पुरुष/महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा: 42 वर्ष

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से उनके शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, BTSC द्वारा आयोजित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से भी उम्मीदवारों का चयन किया जा सकता है। हालांकि, चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भर्ती के नोटिफिकेशन में समय रहते उपलब्ध कराई जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट: btsc.bihar.gov.in

0 comments:

Post a Comment