बिहार के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनों की मिली सौगात

पटना: होली के त्योहार के मद्देनजर  रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 8 नई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। यह स्पेशल ट्रेनें दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से चलेंगी, जिससे बिहारवासियों को अपने घरों तक पहुंचने में सहूलियत होगी और यात्रा भी अधिक आरामदायक बन सकेगी।

होली स्पेशल ट्रेनों का मार्ग और समय. 

कोटा-दानापुर होली स्पेशल (09817/09818): कोटा से यह ट्रेन 8 और 15 मार्च को रात 9:25 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 5:15 बजे आरा रुकते हुए 6:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 9 और 16 मार्च को दानापुर से रात 9:15 बजे खुलेगी।

जालना-पटना-जालना होली स्पेशल (07611/07612): यह ट्रेन 6, 10 और 15 मार्च को जालना से रात 10:00 बजे चलकर आरा में रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से यह ट्रेन 8, 12 और 17 मार्च को दोपहर 3:45 बजे खुलेगी।

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर होली स्पेशल (01705/01706): यह ट्रेन 11 मार्च को जबलपुर से रात 7:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे डीडीयू स्टेशन, 7:50 बजे आरा रुकते हुए 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 12 मार्च को दानापुर से सुबह 11:45 बजे खुलेगी।

रानीकमलापति-दानापुर-रानीकमलापति होली स्पेशल (01661/01662): यह ट्रेन रानीकमलापति से 12 और 15 मार्च को दोपहर 2:25 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में दानापुर से यह ट्रेन 13 और 16 मार्च को सुबह 11:45 बजे खुलेगी।

यात्रियों के लिए विशेष जानकारी

इन ट्रेनों का संचालन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि वे होली के त्योहार के दौरान अपने घरों तक आसानी से पहुंच सकें। हर ट्रेन के यात्रा समय और मार्ग में आरा, डीडीयू जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे, जिससे अधिक यात्री लाभान्वित हो सकेंगे। रेलवे अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त सीटों और सुविधाओं का ध्यान रखा जाए ताकि यात्रा आरामदायक हो।

0 comments:

Post a Comment