दुनिया के 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, भारत का नंबर जानें!

नई दिल्ली – मौजूदा समय में दुनिया का हर कोना किसी न किसी प्रकार के तनाव से गुजर रहा है। यूरोप में युद्ध, एशिया में सीमा विवाद और मध्य-पूर्व में उथल-पुथल जैसी स्थिति ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे माहौल में, हर देश अपनी सैन्य शक्ति को लगातार मजबूत करने में जुटा है। 

इसी कड़ी में ग्लोबल फायरपावर ने 2024 की टॉप 10 सैन्य शक्तियों की नई रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत ने फिर से अपनी मजबूती साबित करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। जबकि पाकिस्तान टॉप दस की लिस्ट से बाहर जा चूका हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट और उनकी खासियतें:

1. अमेरिका – सुपरपावर का ताज बरकरार

पावर इंडेक्स: 0.0744, कुल सैन्यकर्मी: 2,127,500, विमान: 13,043, टैंक: 4,640

अमेरिका एक बार फिर से सैन्य शक्ति में नंबर वन बना हुआ है। अत्याधुनिक हथियार, विश्वभर में फैले सैन्य अड्डे और विशाल रक्षा बजट इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

2. रूस – अत्याधुनिक हथियारों से लैस

पावर इंडेक्स: 0.0788, सैन्यकर्मी: 3,570,000, विमान: 4,292, टैंक: 5,750

यूक्रेन युद्ध के बावजूद रूस की सैन्य क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारी संख्या में टैंक और वायु सेना इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ताकत बनाते हैं।

3. चीन – बढ़ती महाशक्ति

पावर इंडेक्स: 0.0788, सैन्यकर्मी: 3,170,000, विमान: 3,309, टैंक: 6,800

चीन लगातार अपनी सेना को आधुनिक बना रहा है। तकनीक और संख्या दोनों के मामले में यह तेजी से उभरता हुआ महाशक्ति बन चुका है।

4. भारत – शक्तिशाली लोकतंत्र

पावर इंडेक्स: 0.1184, सैन्यकर्मी: 5,137,550, विमान: 2,229, टैंक: 4,201

भारत ने एक बार फिर टॉप 4 में अपनी जगह कायम रखी है। विश्व की सबसे बड़ी वॉलंटियर आर्मी और स्वदेशी रक्षा उत्पादन इसकी ताकत हैं।

5. दक्षिण कोरिया – सुरक्षा के लिए सजग

पावर इंडेक्स: 0.1656, सैन्यकर्मी: 3,820,000, विमान: 1,592, टैंक: 2,236

उत्तर कोरिया की धमकियों के बीच दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य ताकत में जबरदस्त इज़ाफा किया है। और दुनिया की मजबूत देशों की लिस्ट में शामिल हो गया हैं।

6. यूनाइटेड किंगडम – पुरानी ताकत, नई रणनीति

पावर इंडेक्स: 0.1785, सैन्यकर्मी: 1,108,860, विमान: 631, टैंक: 227

ब्रिटेन का वैश्विक प्रभाव और तकनीकी सैन्य प्रणाली इसे मजबूती देते हैं। दुनिया के शक्तिशाली देशों के लिस्ट में ब्रिटेन शामिल हैं।

7. फ्रांस – नाटो की रीढ़

पावर इंडेक्स: 0.1878, सैन्यकर्मी: 376,000, विमान: 976, टैंक: 215

परमाणु हथियारों और उन्नत जंगी जहाजों की बदौलत फ्रांस अभी भी सैन्य ताकतों में अग्रणी है।

8. जापान – तकनीकी शक्ति

पावर इंडेक्स: 0.1839, सैन्यकर्मी: 328,150, विमान: 1,443, टैंक: 521

जापान भले ही शांतिप्रिय देश है, लेकिन तकनीकी दृष्टि से इसकी सैन्य प्रणाली बेहद उन्नत है।

9. तुर्की – स्ट्रेटेजिक पॉवर

पावर इंडेक्स: 0.1902, सैन्यकर्मी: 883,900, विमान: 1,083, टैंक: 2,238

एशिया और यूरोप के संगम पर बसा तुर्की रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण देश है।

10. इटली – यूरोप की अहम सैन्य शक्ति

पावर इंडेक्स: 0.2164, सैन्यकर्मी: 289,000, विमान: 729, टैंक: 200

इटली की नौसेना और वायुसेना इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

0 comments:

Post a Comment