1. शिलाजीत – पहाड़ों से निकला ऊर्जा का खजाना
यह हिमालय की चट्टानों से निकलने वाला काले रंग का प्राकृतिक पदार्थ है जो हज़ारों वर्षों पुराने पेड़-पौधों के विघटन से बना होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फुलविक एसिड, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शारीरिक और मानसिक थकान दूर करता है। टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाता है, मांसपेशियों की ताकत और स्टैमिना बढ़ाता है और यौन स्वास्थ्य को बेहतर करता है।
उपयोग: आप रोज़ाना 300-500 mg शुद्ध शिलाजीत दूध या गर्म पानी के साथ लें (डॉक्टर की सलाह से)।
2. अश्वगंधा – बल, वीर्य और धैर्य का प्रतीक
अश्वगंधा को 'इंडियन जिनसेंग' भी कहा जाता है। इसका नाम ही बताता है कि यह "अश्व" यानी घोड़े की ताकत प्रदान करता है। यह तनाव और चिंता कम करता है, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है और फर्टिलिटी सुधारता है, मांसपेशी निर्माण में सहायक साथ ही नींद में सुधार और मानसिक स्थिरता लाता हैं।
उपयोग: आप 1-2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण या कैप्सूल दूध के साथ सोने से पहले लिया जा सकता है।
3. सफेद मूसली – प्राकृतिक यौन टॉनिक
यह एक दुर्लभ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसे विशेष रूप से वीर्यवर्धक और कामोत्तेजक औषधि माना जाता है। यह यौन कमजोरी, शीघ्रपतन और नपुंसकता में लाभदायक हैं। साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाता है और मांसपेशियों में ऊर्जा भरता है। यह थकावट और कमजोरी दूर करता है
उपयोग: आप 1-2 ग्राम सफेद मूसली पाउडर दूध या शहद के साथ लिया जा सकता है।
0 comments:
Post a Comment