1. फैटी फिश (सैल्मन, ट्यूना, मैकेरल)
सैल्मन और ट्यूना जैसी मछलियाँ विटामिन D का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं। सिर्फ 100 ग्राम सैल्मन खाने से आपके शरीर को लगभग 66% तक विटामिन D मिल सकता है।
2. अंडे की ज़र्दी (Egg Yolk)
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो अंडे की ज़र्दी एक आसान और सस्ता विकल्प है। इसमें ना केवल विटामिन D बल्कि प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी भरपूर होते हैं।
3. फोर्टिफाइड फूड्स (दूध, अनाज)
आजकल बाजार में ऐसे कई फूड्स उपलब्ध हैं जिन्हें विटामिन D से फोर्टिफाई किया जाता है। इनमें दूध सबसे प्रमुख्य हैं, जिसमे विटामिन डी पाया जाता हैं।
4. मशरूम
मशरूम एकमात्र ऐसा प्लांट-बेस्ड फूड है, जो प्राकृतिक रूप से विटामिन D उत्पन्न कर सकता है – खासतौर पर जब इसे थोड़ी देर धूप में रखा जाए। यह वेजिटेरियन और वीगन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है।
5. कॉड लिवर ऑयल (Cod Liver Oil)
हालांकि इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता, लेकिन इसमें विटामिन D की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है। यह पूरक (supplement) के रूप में भी लिया जा सकता है।
0 comments:
Post a Comment