भर्ती की प्रमुख बातें
पदों की संख्या: 5000 (केवल महिला कंडक्टर)
नियुक्ति स्थान: आवेदिका का गृह जिला
भर्ती का माध्यम: जिला स्तरीय रोजगार मेले
ऑनलाइन आवेदन: upsrtc.com
रोजगार मेले की तारीखें और जिले
11 अप्रैल 2025 मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
15 अप्रैल 2025 सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज
17 अप्रैल 2025 नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर
कैसे करें आवेदन?
ऑनलाइन आवेदन: इच्छुक महिलाएं UPSRTC की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। या रोजगार मेलों में उपस्थित होकर प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में भाग लें। चयनित उम्मीदवारों को बाद में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
पात्रता मानदंड
महिला उम्मीदवार होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: आमतौर पर 12वीं पास (अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें)। उम्र सीमा और अन्य विवरण रोजगार मेले के दौरान साझा किए जाएंगे। परिवहन मंत्री के अनुसार, यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय रोजगार के अवसर देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि परिवहन सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी से सुरक्षा और सुविधा का स्तर भी बेहतर होगा।
0 comments:
Post a Comment