यूपी में बसने जा रहा नया शहर, हाइटेक सुविधाओं से होगा लैस!

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश सरकार के मास्टर प्लान 2031 के अंतर्गत प्रदेश को एक और हाईटेक और आधुनिक शहर का तोहफा मिलने जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर अब आगरा के पास एक नया स्मार्ट और खूबसूरत शहर बसाने की योजना बनाई गई है, जिसका नाम होगा, न्यू आगरा अर्बन सेंटर।

यह प्रस्तावित शहर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। योगी सरकार से मास्टर प्लान 2031 को मंजूरी मिलने के बाद यीडा ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

हाईटेक सुविधाएं, अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर

न्यू आगरा अर्बन सेंटर को पूरी तरह स्मार्ट, प्लांड और पर्यावरण अनुकूल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें रेसिडेंशियल, इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और टूरिज्म ज़ोन शामिल होंगे। शहर में 14.6 लाख लोगों के रहने की क्षमता होगी, जो इस प्रोजेक्ट को यूपी के सबसे बड़े अर्बन सेंटर में से एक बना देगा।

रोजगार और आर्थिक विकास का नया केंद्र

इस शहर में साढ़े आठ लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। यहां औद्योगिक इकाइयों, आईटी हब, स्टार्टअप ज़ोन और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के लिए ज़मीन चिन्हित की जाएगी। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि निवेश के नए रास्ते भी खुलेंगे।

टूरिज्म और एंटरटेनमेंट पर खास फोकस

न्यू आगरा में पर्यटन और मनोरंजन को भी खास तवज्जो दी जाएगी। योजना के तहत शहर में थीम पार्क, लग्जरी होटल, एक्ज़िबिशन सेंटर, और ग्रीन पार्क जैसे ढांचे तैयार किए जाएंगे। इससे न सिर्फ स्थानीय पर्यटन को बल मिलेगा बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह एक नया आकर्षण बनेगा।

तेजी से बढ़ रहा प्रोजेक्ट का दायरा

यीडा ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए एक फर्म का चयन कर लिया है। रिपोर्ट पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। DPR के पूरा होते ही भूमि अधिग्रहण और इन्फ्रास्ट्रक्चर निर्माण का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

न्यू आगरा: भविष्य का शहर

यह प्रोजेक्ट केवल एक नया शहर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का एक अहम पड़ाव होगा। 'न्यू आगरा अर्बन सेंटर' से न केवल आगरा की छवि बदलेगी, बल्कि यह पूरे ब्रज क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी विकास को नई रफ्तार देगा।

0 comments:

Post a Comment