परीक्षा की तारीख और समय
ग्राम पंचायत अधिकारी की मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल 2025 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
ऐसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड:
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं: UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर "ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 – एग्जाम सिटी स्लिप" के लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरें और अपनी स्लिप डाउनलोड करें।
बता दें की यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) आयोग द्वारा बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) अनिवार्य होगा।
1468 पदों पर होगी भर्ती
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती के तहत कुल 1468 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है: अनारक्षित (UR): 849 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS): 117 पद, ओबीसी (OBC): 139 पद, एससी (SC): 356 पद, एसटी (ST): 7 पद। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 मई से 12 जून 2023 के बीच चली थी।
0 comments:
Post a Comment