अहमदाबाद: Staff Nurse समेत 1251 पदों पर भर्ती

अहमदाबाद, अप्रैल 2025: गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) ने एक विशेष भर्ती अभियान की घोषणा की है, जिसके तहत कुल 1251 वर्ग-3 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह पहल राज्यभर के योग्य दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी क्षेत्र में सशक्त करियर का मार्ग प्रदान करती है।

पदों का विवरण : GPSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह भर्ती केवल PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। भर्ती में शामिल प्रमुख पद इस प्रकार हैं: महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 324, बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) 202, ग्राम पंचायत मंत्री 238, ग्राम सेवक 112, कनिष्ठ लिपिक 102, अतिरिक्त सहायक अभियंता 48, जूनियर फार्मासिस्ट 43, प्रयोगशाला तकनीशियन 43, स्टाफ नर्स 36, अन्य तकनीकी और सहायक पद।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता

पदों के अनुसार योग्यता में 10वीं पास से लेकर स्नातक डिग्री तक की आवश्यकता है। तकनीकी पदों हेतु संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है। केवल PwBD उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मई 2025

लिखित परीक्षा: तिथि जल्द घोषित होगी

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार OJAS गुजरात पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार), दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण के द्वारा होगा। अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा। (कुछ तकनीकी पदों के लिए प्रक्रिया अलग हो सकती है।)

आवेदन शुल्क

सामान्य/OBC के लिए आवेदन शुल्क ₹100, जबकि SC/ST/PwBD के लिए पूर्ण छूट निर्धारित किया गया हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।

आधिकारिक वेबसाइट: gpssb.gujarat.gov.in

0 comments:

Post a Comment