AICPI-IW के आंकड़ों से मजबूत हुई उम्मीद
महंगाई भत्ता ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत पर तय किया जाता है। जून 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इंडेक्स 151.9 दर्ज किया गया है, जबकि 12 महीने का औसत 148.65 तक पहुंच गया है। इसी आधार पर डीए की गणना लगभग 63.76 प्रतिशत निकल रही है। सरकार महंगाई भत्ते को दशमलव में लागू नहीं करती, इसलिए अंतिम निर्णय होने पर इसे सामान्यतः 63 प्रतिशत के रूप में लागू किया जा सकता है।
अभी कितना है महंगाई भत्ता?
जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 60 प्रतिशत हो गया। अब यदि 3 प्रतिशत की एक और बढ़ोतरी होती है तो यह 63 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी और सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही लागू होगा।
ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए AICPI-IW के 12 महीने के औसत के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए निर्धारित गणना पद्धति का उपयोग किया जाता है, जिसमें नए और पुराने आधार वर्ष के सूचकांक को संतुलित करने के लिए 2.88 फैक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। इसी प्रक्रिया के जरिए महंगाई भत्ते की नई दर तय होती है।

0 comments:
Post a Comment