खुशखबरी की बहार! बिहार में 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सीधी भर्ती

न्यूज डेस्क। बिहार के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका सामने आया है। बेगूसराय में 26 नवंबर को एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 20 से अधिक निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और योग्य उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। खास बात यह है कि इस मेले में आठवीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।

कहां और कब लगेगा रोजगार मेला?

यह रोजगार मेला बरौनी स्थित एपीएसएम कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इसमें पहुंचकर नौकरी के लिए प्रयास कर सकते हैं। जिला नियोजन कार्यालय के अनुसार, इस आयोजन का मकसद स्थानीय युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर देना है।

8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगा मौका

इस मेले में 18 से 45 वर्ष तक के युवक-युवतियां हिस्सा ले सकेंगे। शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास से लेकर उच्च शिक्षा तक रखी गई है। यानी कम पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों के साथ स्नातक और अन्य डिग्रीधारी युवाओं के लिए भी नौकरी पाने का रास्ता खुला रहेगा।

एक ही जगह मिलेंगी 20 से ज्यादा कंपनियां

रोजगार मेले में अलग-अलग निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। उम्मीदवारों को सीधे कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी तलाशने का मौका मिलेगा। इससे युवाओं को नौकरी की तलाश में अलग-अलग जगह भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला नियोजन कार्यालय ने बेरोजगार युवक-युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थी 26 नवंबर को एपीएसएम कॉलेज परिसर, बरौनी पहुंचकर रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment