1. बक्सर-भागलपुर छह लेन एक्सप्रेस-वे
बिहार की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में बक्सर से भागलपुर तक बनने वाला छह लेन एक्सप्रेस-वे शामिल है। इसकी कुल लंबाई करीब 336 किलोमीटर होगी। इसे ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर और ट्रांजैक्शन एडवाइजर के लिए 66.58 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी मिली है। इसके बनने से राज्य के कई हिस्सों के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।
2. बक्सर से मनेर तक बनेगा विश्वामित्र पथ
दूसरी बड़ी परियोजना विश्वामित्र पथ है। यह सड़क बक्सर से आरा होते हुए मनेर तक बनाई जाएगी। इसकी कुल लंबाई लगभग 90 किलोमीटर होगी। इस परियोजना को गंगा पथ से भी जोड़ने की योजना है। इसके डीपीआर तैयार करने पर करीब 2.60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे बक्सर और भोजपुर के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकती है।
3. सारण से गोपालगंज तक बनेगा नारायणी पथ
नारायणी पथ के तहत गंडक नदी के किनारे चार लेन की सड़क विकसित की जाएगी। करीब 73.51 किलोमीटर लंबी यह सड़क सारण जिले के दरिहारा से शुरू होकर गोपालगंज के डुमरिया घाट तक जाएगी। इसके अलावा इसे सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर से भी जोड़ने की योजना है। इस परियोजना की डीपीआर पर 2.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
4. पटना में बनेगी अंडरग्राउंड सड़क
राजधानी पटना को भी इस योजना के तहत बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां आर ब्लॉक से कंकड़बाग तक अंडरग्राउंड सड़क बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। डाकबंगला चौक इलाके को भी इस परियोजना से जोड़ने की संभावना है। इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

0 comments:
Post a Comment