12वीं से लेकर पीजी तक के उम्मीदवारों के लिए नौकरी, यहां करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे 12वीं से लेकर पीजी तक के उम्मीदवारों के लिए  राष्ट्रीय प्रतिरक्षाविज्ञान संस्थान (एनआईआई) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि टेक्नीशियन, टेक्निकल ऑफिसर्स व असिस्टेंट समेत कई पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 मार्च। 

पदों का नाम :           पदों की संख्या। 
टेक्निकल ऑफिसर (I) - 05 पद

टेक्नीशियन (I) -  06 पद

टेक्नीशियन (II) -  03 पद

ट्रेड्समैन (प्लंबर) -  01 पद

मैनेजमेंट असिस्टेंट -  07 पद

जूनियर असिस्टेंट (II) -  01 पद

स्किल्ड वर्क असिस्टेंट -  06 पद

आयु सीमा। 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु  40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया। 
इन पदों पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड / स्किल / कंप्यूटर प्रोफिशियेंसी टेस्ट के आधार पर होगा। 

शैक्षणिक योग्यता। 
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। 

आवेदन शुल्क। 
सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये
एससी / एसटी पीडब्ल्यूडी एक्स-सर्विसमेन उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट : http://www.nii.res.in/

0 comments:

Post a Comment