खांसी में इन चीजों का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

हेल्थ डेस्क: बदलते मौसम में खांसी होना एक आम समस्या हैं। लेकिन कभी कभी ये समस्या इंसान के लिए ज्यादा खतरनाक हो जाता हैं। इससे सीने दर्द की समस्या भी उत्पन होने लगती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे चीजों के सेवन के बारे में जिसके सेवन से तुरंत राहत मिलेगी और खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .दालचीनी का करें सेवन : अगर आपको खांसी की समस्या होती हैं तो आप दालचीनी वाली चाय पिएं। चाय को कप में डालने के बाद 1 चुटकी नमक डाल लें, इससे भी आपको काफी राहत महसूस होगी। साथ ही साथ खांसी की समस्या धीरे धीरे खत्म हो जाएगी।

2 .तुलसी पत्ते का सेवन : अगर आपको खांसी की समस्या होती हैं तो आप तुलसी के चार पत्तों को दिन में तीन से चार बार चबाकर खाएं। इससे खांसी की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही साथ सीने में दर्द की समस्या नहीं होगी और शरीर भी ऊर्जावान रहेगा।

3 .इलायची का सेवन : सर्दी खांसी के दौरान आपका इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। जिससे शरीर में बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं। इस लिए आप इलायची का सेवन करें। इससे शरीर की इम्युनिटी अच्छी रहेगी और खांसी की समस्या से भी तुरंत राहत मिलेगी। इसलिए आप ये काम जरूर करें।

0 comments:

Post a Comment