न्यूज डेस्क: अगर आप पटना हाईकोर्ट में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की पटना हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। कुल 27 पदों पर नियुक्तियां करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 21 मार्च 2020
पदों का नाम :
डिस्ट्रिक्ट जज (एंट्री लेवल),
पदों की संख्या : 27
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन के लिए एलएलबी डिग्री और बार काउंसिल में अधिवक्ता के तौर पर सात साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम 35 और अधिकतम 50 वर्ष। इसकी गणना एक जनवरी 2020 के आधार पर की जाएगी।
वेतनमान : 51,550 से 63,070 रुपये।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन डिस्ट्रिक्ट जज (एंट्री लेवल), डायरेक्ट फ्रॉम बार एग्जाम-2020 के आधार पर होगा। इसके तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क :
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये।
एससी/एसटी आवेदकों को 500 रुपये चुकाना होगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट (http://patnahighcourt.gov.in) पर जाना होगा और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा।

0 comments:
Post a Comment