न्यूज डेस्क: अगर आप कोस्ट गार्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की इंडियन कोस्ट गार्ड ने यांत्रिक के विभिन्न पदों को भरने के लिए पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं। इसके तहत 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 22 मार्च 2020
पदों का नाम : पदों की संख्या :
यांत्रिक टेक्निकल (मैकेनिकल), पद : 19 (अनारक्षित : 08)
यांत्रिक टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल), पद : 03 (अनारक्षित : 01)
यांत्रिक टेक्निकल (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार), पद : 15 (अनारक्षित : 07)
योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंको के साथ दसवीं या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष। ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है।
वेतनमान : 29,200 रुपये प्रतिमाह। साथ ही अन्य भत्ते।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट (www.joinindiancoastguard.gov.in) पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment