SBI Clerk:एसबीआई ने वेटिंग लिस्ट की जारी,इस लिंक से करें चेक

न्यूज डेस्क: अगर आप SBI Clerk का एग्जाम दिए थे तो आपको बता दें की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर ऐंड सपोर्ट सेल्स ) पोस्ट के लिए वेटिग लिस्ट जारी कर दी है। उमीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपना लिस्ट देख सकते हैं। 
कैसे करें चेक :
एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियिल वेबसाइट sbi.co.in पर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

कब हुआ परीक्षा। 
एसबीआई ने 10 अगस्त और 20 सितंबर, 2019 को क्लर्क मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। वहीं फाइल परिणाम 29 अक्टूबर, 2019 को घोषित किया गया था। अब वेटिंग लिस्ट जारी की गई है। 

आपको बता दें की एसबीआई द्वारा जारी यह वेटिंग लिस्ट फाइनल रिजल्ट जारी होने के 1 वर्ष बाद तक वैध रहेगी। वेटिंग लिस्ट में मौजूद उम्मीदवार उन उम्मीदवारों की जगह ले सकेंगे जिन्होंने पदभार संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

पदों की कुल संख्या। 
एसबीआई कुल 8653 पदों पर नियुक्तियां करेगा। 
एसबीआई के मुताबिक सामान्य वर्ग के लिए 3674, ईडब्ल्यूएस के लिए 853,एससी के लिए 1361, सीटी के लिए 799 और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1966 के पदों पर नियुक्तियां होंगी। 

0 comments:

Post a Comment