न्यूज डेस्क: आपको बता दें की 29 मार्च से IPL यानी की इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत होने वाली है। लेकिन देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों से इस पर संकट मडरा रहा हैं। आईपीएल का पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाला है. कोरोना वायरस के कारण दुनिया में चल रहे कई खेल टूर्नामेंट्स को अभी तक रद्द किया जा चुका है. ऐसे में अब आईपीएल को भी रद्द किया जा सकता हैं।
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है तब तक देश में तापमान 24-25 डिग्री से ऊपर ही होगा वैसे सूरत में कोरोना वायरस का कहर भी कम हो सकता है इसलिए फ़िलहाल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को रद्द करने का या नहीं करने का कोई फैसला लेना मुश्किल है हालांकि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस से पैदा हुए हालात पर पैनी नजर बनाई हुई है.
आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आईपीएल की तारीख आगे पीछे करना मुश्किल क्योंकि क्रिकेट का इंटरनेशनल कैलेंडर रोककर आईपीएल की तारीखों का एलान होता है फ़िलहाल आईपीएल की तारीख आगे पीछे करने का सवाल नहीं उठता है कोरोना वायरस की वजह से अगर हालात बिगड़ते हैं तो आईपीएल रद्द किया जा सकता है. अब देखना होगा की आने वाले समय में BCCI क्या फैसला लेती हैं।

0 comments:
Post a Comment