कोरोना की चपेट में आया UN, 100 कर्मचारियों में फैला संक्रमण, दुनिया में दहशत

न्यूज डेस्क: आज के समय में दुनिया का कोई भी देश कोई भी संस्थान कोरोना से बच नहीं पा रहा हैं।  पूरी दुनिया में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच संयुक्त राष्ट्र में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। संयुक्त राष्ट्र(यूएन) ने समाचार एजेंसी एपी के हवाले से जानकारी दी है कि दुनियाभर में UN के करीब 100 स्टाफ सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि दुनिया भर में 86 स्टाफ सदस्यों में COVID​​-19 के मामलों की पुष्टि हुई है।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के ट्रांसमिशन को कम करने की कोशिश करने के लिए अधिकांश यूएन कर्मचारी घर से काम(वर्क फ्राम होम) कर रहे हैं।दुजारिक ने कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जहां एक सामान्य दिन में 11,000 बार कर्मचारी आते हैं, उनकी संख्या घटकर 140 तक आ गई है।

उन्होंने कहा कि जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या एक नियमित दिन पर लगभग 4,000 लोगों से घटकर गुरुवार को सिर्फ 70 रह गई है।उन्होंने कहा कि विएना में संयुक्त राष्ट्र के 97 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अब दूरस्थ रूप से काम कर रहे हैं, वहीं अदीस अबाबा, इथियोपिया में, 99 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment