न्यूज डेस्क: अगर आप बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा दिए थे तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानि बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने बिहार 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा का ‘आंसर की’ जारी कर दिया है। छात्र इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं।
यहां करें चेक ?
आपको बता दें की छात्र ‘आंसर की’ समिति की ऑफिशियल की वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in से चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
होम पेज पर बिहार लेटेस्ट अपडेट के सेक्शन में सर्क्यूलर्स में ‘आंसर की’ से सम्बन्धित लिंक क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां आपको कक्षा, रोल कोड और रोल नंबर भरकर लॉगिन करना होगा।
उम्मीदवार लॉग-इन के बाद आप सम्बन्धित सेट के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 ‘आंसर की’ डाउनलोड कर पाएंगे और सम्बन्धित प्रश्न के लिए आपत्ति भी दर्ज करा पाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान।
बीएसईबी ने 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा का ‘आंसर की’ जारी करने के साथ ही साथ ‘आंसर की’ के संदर्भ में छात्रों से आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। जिन उम्मीदवारों को बीएसईबी द्वारा जारी विभिन्न प्रश्नों के ‘आंसर की’ के सम्बन्ध में आपत्ति हो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर या नीचे दिये दिये गये डायरेक्ट लिंक से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment