बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2020, करें ऑनलाइन आवेदन

न्यूज डेस्क: बिहार में उच्च शिक्षा वेवस्था को ठीक करने के लिए सरकार की ओर से कई तरह की योजना चलाई गई हैं। लेकिन लोगों को इस योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण लोग इसका लाभ उठा नहीं पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में तो आईये जानते हैं विस्तार से। 
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना क्या है। 
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से जीरो ब्याज दर पर लोन दिया जाता हैं ताकि बिहार का कोई भी छात्र इस योजना के द्वारा पढ़ाई कर सके। 

आपको बता दें की 12 वीं पास होने वाले छात्र इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सरकार की ओर से 4 लाख का लोन मिलेगा। छात्र इस लोन को इंजिनीरिंग, मेडिकल, सीए, मैनेजमेंट, बीए, बीएससी, एमएससी, एमए आदि कोर्स को करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ मूल रूप से बिहार के निवासी को ही मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए 12 वीं पास होना अनिवार्य है। लेकिन इस योजना में 10 वीं पास के बाद पॉलिटेक्निक कोर्स करने वालों का भी नाम जोड़ा गया हैं। 

ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक। 
https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

अगर आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment