न्यूज डेस्क: भारत और चीन सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ हैं। इस तनाव के बीच भारत चीन सीमा पर निर्माण कार्य कर रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस खतरनाक रास्ते को आईआईटी की टीम बना रही हैं। इसमें आईआईटी के प्रोफ़ेसर और इंजीनियर काम कर रहे हैं।
आपको बता दें की आईआईटी धनबाद भारत-नेपाल सीमा पर धारसूला तक और भारत-चीन सीमा बद्रीनाथ और अरुणाचल प्रदेश तक एक सड़क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चीन के विरोध के बाबजूद भारत ये निर्माण कार्य कर रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार टीम में शामिल प्रो एके मिश्रा और खनन इंजीनियरिंग विभाग के डॉ बीएस चौधरी ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों को खुद सीमा पर रहकर नियंत्रित ब्लास्टिंग के बारे में तकनीकी प्रशिक्षण दिया हैं।
आईआईटी धनबाद के प्रो एके मिश्रा ने बताया कि एक तरफ नदी और दूसरी तरफ पहाड़ों के साथ, किसी भी समय भूस्खलन की घातक संभावना के बीच, ऐसे क्षेत्रों में निर्माण कार्य करना निश्चित रूप से आसान काम नहीं है। लेकिन भारत के बेस्ट इंजीनियर इस निर्माण कार्य को करने में जुटे हुए हैं।

0 comments:
Post a Comment