न्यूज डेस्क: अगर आप डीएलएड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका हैं। क्यों की बिहार में डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
आवेदन की तिथि :
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 23 जून 2020 से 30 जून 2020 तक बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने डीएलएड सत्र 2019-21 के प्रथम वर्ष एवं सत्र 2018- 20 के द्वितीय वर्ष के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन को लेकर तारीख की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार इस बात का ख्याल रखें।
कैसे करें आवेदन।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार डीएलएड परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म समिति के वेबसाइट www. biharboard. online पर 22 जून से अपलोड रहेगा।
उम्मीदवार परीक्षा फॉर्म और परीक्षा शुल्क 23 जून से 30 जून तक जमा कर सकते हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बोर्ड की वेबसाइट www. biharboard. online पर विजिट करें और नोटिफिकेशन पढ़ें।

0 comments:
Post a Comment