न्यूज डेस्क: चीन अपनी कायराना हरकतों से कभी भी बाज नहीं आने वाला हैं। उसकी विस्तारवादी नीति कभी भी ख़त्म नहीं हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक सेटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ हैं की चीन लद्दाख में LAC पर बड़ी साजिस रच रहा हैं।
मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक चीन लद्दाख में LAC के पास युद्ध के लिए बंकर बना रहा हैं तथा गलवान नहीं के बहाव को बुलडोजर से रोकने की कोशिश कर रहा हैं। इस खुलासे के बाद भारतीय सेना भी बॉर्डर पर अपनी गश्त को और भी आक्रामक कर दिया हैं।
सेटेलाइट इमेज से इस बात का भी खुलसा हुआ हैं की चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा हैं तथा भारतीय सेना से टक्कर लेने के लिए सीमा पर भारी हथियार इकठा कर रहा हैं। चीन के इस कायराना हरकत को जवाब देने के लिए आसमान में वायुसेना और जमीन पर थल सेना पूरी तरह से तैयार हैं।
सीमा पर तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही हैं। लेकिन चीन ने गलवान घाटी पर अपना हक जता कर तनाव को और भी बढ़ा दिया हैं। भारत ने चीन को साफ शब्दों में जवाब दिया है की गलवान घाटी भारत का है और भारत किसी भी कीमत पर इसे नहीं देगा।

0 comments:
Post a Comment