न्यूज डेस्क: 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों की बीच हुई झड़प में भारतीय जवानों ने निहत्थे कई चीनी सैनिकों की गर्दन तोड़ दी थी। जिससे ड्रैगन की सेना भागने लगा था। इस झड़प में एक भी गोली नहीं चली थी।
लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की केंद्र सरकार ने आर्मी को स्थिति के अनुसार गोली चलाने की इजाजत दे दी हैं। अब भारतीय सेना ने चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हथियार न ले जाने के नियमों में बदलाव कर दिया है।
आपको बता दें की सेना ने एलएसी पर तैनात फील्ड कमांडरों से कहा है कि वे असाधारण परिस्थितियों में हथियार यानी बंदूक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियम में किये गए इस बदलाव के बाद भारतीय सेना और भी आक्रामक हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच हुए विभिन्न समझौतों के मुताबिक सैनिक सीमा पर हथियार का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। जिसके कारण चीन और भारत की सेना सीमा पर हथियार नहीं उठाती थी। लेकिन चीन की कायराना हरकत को देखते हुए भारतीय सेना अपने नियम में बदलाव कर दी हैं।

0 comments:
Post a Comment