बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में मानसून का दस्तक होने के बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही हैं। जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हुए हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं। की मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात हो सकता हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरुरत हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्वी और उत्तर मध्य हिस्से में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती हैं। इन इलाकों में आज और कल भारी बारिश हो सकती हैं। 

आपको बता दें की मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की इन इलाकों में भारी बारिश के कारण जनजीवन पर इसका भारी असर पड़ सकता हैं। पिछले 24 घंटे में अररिया में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। इन इलाकों के आस पास रुक रुक कर और भी बारिश हो सकती हैं। 

0 comments:

Post a Comment