न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चीन सीमा पर निर्माण कार्य कर रहा हैं तथा सैनिकों की संख्या को बढ़ा रहा हैं। इसी को देखते हुए भारतीय सेना भी अलर्ट हो गई हैं।
चीनी सेना के हरकतों को देखते हुए सरकार ने भी सेना को खुली छूट दे दी हैं तथा सीमा पर हालात के अनुसार फैसला लेने को कहा हैं। आपको बता दें की भारत ने चीन को सबक सिखाने के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक हेलीकॉप्टर चिनूक और अपाचे को सीमा पर तैनात कर दिया हैं।
अगर सीमा पर युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो उत्तर भारत के सभी एयरबेस पूरी क्षमता के साथ अपने एक्शन को अंजाम देने लिए तैयार हैं। वायुसीमा पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। भारत ने चीन से लगी सभी सीमाओं पर अपनी सैनिकों की संख्या को बढ़ाना शुरू कर दिया हैं।
आईटीबीपी के करीब 2000 जवानों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात करने की तैयारी चालू कर दी है। बता दें की सरकार 20 अतिरिक्त कंपनी सीमा पर तैनात करने जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात जवानों को बुलाना चालू कर दिया गया है।

0 comments:
Post a Comment