न्यूज डेस्क: गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प के बाद भारत ने जो आक्रामक तेवर दिखाए है इससे चीन के होश उड़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने सेना को आदेश दिया है की वो चीन से निपटे के लिए सेना हथियार उठा सकती हैं।
जिसके बाद भारतीय सेना ने भी अपने प्लान में बड़ा बदलाव किया हैं। भारत के इस आक्रामक नीति से ड्रैगन की सेना में हड़कंप मच गया हैं और वो शांति समझौतों की दुहाई देने लगा हैं। आपको बता दें की भारत और चीन के बीच में 1996 और 2005 में दो समझौते हुए। इसके तहत ये फैसला लिया गया था की दोनों देश की सेना एक दूसरे के खिलाफ सैन्य क्षमता का उपयोग नहीं करेगा।
लेकिन गलवान घाटी में 15 जून को हुए झड़प के बाद सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी हैं। जिससे की ड्रैगन घबराया हुआ हैं। इस बाद अगर चीन कोई गुस्ताखी करता है तो भारतीय सेना उसपर गोली चला सकती हैं तथा उसे वहीं पर ढेर कर सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment