बिहार में अश्लील वेबसाइट पर लगेगी रोक, सीएम नीतीश का बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क: इंटरनेट पर मौजूद सभी प्रकार के अश्लील वेबसाइटों पर बिहार सरकार रोक लगाने जा रही हैं। इसी सन्दर्भ में सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है और ये अनुरोध किया हैं की इंटरनेट से अश्लील वेबसाइटों को हटाया जाय। 
नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में कई सेवा प्रदाता अपनी-अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज के माध्यम से उपभोक्ताओं को विभिन्न कार्यक्रम, फिल्में एवं सीरियल्स दिखा रहे हैं। परंतु स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर सेंसरशिप लागू न होने के कारण अत्यधिक आपराधिक मार-धाड़ या अश्लीलता के खुले प्रदर्शन पर आधारित फिल्में और धारावाहिक दिखाते हैं। जो किसी भी कीमत पर समाज के लिए ठीक नहीं हैं। 

उन्होंने कहा की बहुत से लोग अश्लील, हिंसक एवं अनुचित कंटेन्ट देख रहे हैं जो अवांछनीय है। इन कार्यक्रमों को देखने वाले बहुत सारे लोगों के मस्तिष्क को इस तरह की सामग्री गंभीर रूप से दुष्प्रभावित करती है। इससे महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध बढ़ रही हैं। 

सीएम नीतीश ने भारत सरकार से अनुरोध किया है की सिनेमैटोग्राफ एक्ट के अंतर्गत प्रमाणीकरण की परिधि में लाने हेतु समुचित कार्रवाई की जाये तथा इंटरनेट पर मौजूद इस तरह के सामग्री को हटाया जा सके। ये देश और समाज के लिए अच्छा रहेगा।  

0 comments:

Post a Comment