न्यूज डेस्क: बिहार में रद्द हुए STET की परीक्षा बहुत जल्द कराई जाएगी। लेकिन इस बार की परीक्षा सिलेबस के अनुसार होगा। पटना हाई कोर्ट ने बोर्ड को आदेश दिया हैं की वो STET एग्जाम में सिलेबस के अनुसार की प्रश्न पूछे।
रद्द हुए परीक्षा में बहुत से प्रश्न सिलेबस से नहीं थे। जिसके कारण कई सारे छात्र ने विरोध भी जताया था। इसी को देखते हुए कोर्ट ने ये आदेश जारी किया हैं। STET की तैयारी कर रहे छात्र सिलेबस के अनुसार तैयारी करें। इससे उन्हें तैयारी करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
आपको बता दें की बोर्ड ने पटना हाईकोर्ट में बताया है की बिहार STET की परीक्षा तीन महीने के अंदर ली जाएगी। इसलिए छात्र अभी से तैयारी में जुट जाएं। क्यों की बहुत जल्द इस परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं।

0 comments:
Post a Comment