भारत और चीन के बीच हो सकता है युद्ध, दुनिया में बढ़ी टेंशन

न्यूज डेस्क: भारत और चीन के बीच सीमा पर जिस तरह से तनाव बढ़ता जा रहा हैं। इससे दुनिया में टेंशन बढ़ गई हैं। आपको बता दें गलवान घाटी में झड़प होने के बाद दोनों ओर की सेना और भी ज्यादा आक्रामक होती जा रही हैं। सबसे बड़ी बात यह है की दोनों ही देश परमाणु संपन्न हैं। अगर दोनों के बीच युद्ध होता है तो दुनिया में बड़ी तबाही आ सकती हैं। 
इसी बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है की भारत और चीन के बीच हालात अच्छे नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि सैनिकों के झड़प होने के बाद भारत और चीन के बीच बड़ी समस्या पैदा हो गयी है। यह बहुत मुश्किल वक्त है। 

आपको बता दें की इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि चीनी सेना भारतीय सीमा पर तनाव को भड़काने का काम कर रही है। चीन की विस्तारवादी सोच के प्रति दुनिया को एकजुट होने की जरुरत हैं। क्यों की चीन सिर्फ भारत के साथ ही नहीं बल्कि अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ गलत वेवहार कर रहा हैं। 

0 comments:

Post a Comment