किसानों की बढ़ेगी आमदनी, सभी पंचायतों में लगेगा कृषि चौपाल

न्यूज डेस्क: बिहार में किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार कई तरह के बड़े फैसले ले रही हैं। ताकि राज्य के किसानों की आमदनी को बढ़ाएं जाए। साथ ही साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। 
इसी को देखते हुए बिहार सरकार ने आदेश दिया है की बिहार के सभी पंचायतों में कृषि चौपाल लगाया जाये। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करने हेतु वर्ष 2020-21 में राज्य के सभी पंचायतों में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक अगस्त से 15 अगस्त तक किसान चौपाल के आयोजन किये जाने की संभावना है। इसके लिए बिहार सरकार ने कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया हैं। इसकी तैयारी जोरों से चल रही हैं। 

आपको बता दें की इस कृषि चौपाल में वैज्ञानिक एवं पदाधिकारीगण एक साथ बैठकर किसानों को ज़रूरी सलाह देंगे तथा इस चौपाल में कृषि क्षेत्र में किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जायेगी तथा इन समस्याओं के समाधान हेतु किसानों से सुझाव भी लिये जायेंगे। इससे किसानों को काफी लाभ होगा तथा यहां के किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर सकेंगे। 

इस चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि के अलावे पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की भी जानकारी उपलब्ध कराई। ताकि किसान कृषि के अलाबा और भी बिजनेस कर सके। 

0 comments:

Post a Comment