न्यूज डेस्क: बिहार में चुनाव से पहले नौकरियों का पिटारा खुलने वाला हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोग इसपर नजर बनाएं रखें। क्यों की बिहार सरकार कई चरणों में इन खाली पड़े पदों को भरने की प्लानिंग शुरू कर दी हैं। कुछ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी हैं।
खबर के मुताबिक बिहार में डॉक्टर और इंजीनियर जैसे विभिन्न श्रेणी के कई ऐसे भी पद हैं, जिन्हें सीधे अंकों के आधार पर भरे जाने हैं। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। बहुत जल्द भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जा सकता हैं। सरकार ने ऐसे पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने का निर्णय लिया है।
बता दें कि सरकारी अस्पतालों में 16000 से ज्यादा पद खाली हैं। इसमें से 6477 डॉक्टरों और 9571 ए-ग्रेड की नर्सों के पद हैं। स्वास्थ्य विभाग इन पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर ली हैं। बहुत जल्द इन पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसके लिए सूचना जारी किया जा सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment