उत्तर प्रदेश में कोरोना के 2308 नए केस, अब तक 1263 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में कोरोना तेजी के साथ फैल रहा हैं। इस फैलाव को रोकने में राज्य सरकार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना यहां दोगुनी गति के साथ बढ़ता जा रहा हैं। 
यूपी स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोट की मानें तो पिछले 24 घंटे में राज्य में 2308 नए केस आये हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से अबतक 1263 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही हैं। जो राज्य के रहने वाले लोगों के लिए एक चिंताजनक हैं। 

खबर के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में 45,650 से अधिक सैंपल की जांच की गई। जिसमे 2308 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहर हैं। यहां के चार थाने में लॉकडाउन भी लगाया गया हैं ताकि कोरोना की रफ़्तार को रोका जा सके। 

0 comments:

Post a Comment