न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संकट गहराता जा रहा हैं। जिससे योगी सरकार की टेंशन बढ़ गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की कोरोना के फैलाव को देखते हुए लखनऊ के चार थाने में 24 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के गाजीपुर, इंदिरा नगर, सरोजिनी नगर और आशियाना थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाया गया है। यहां पुलिस की टीम गश्त लगा रही हैं। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद कर दिया गया हैं। लेकिन आवश्यक सेवाओं से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के आने-जाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई हैं।
खबर के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को इससे निपटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ लखनऊ के कंटेनमेंट जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगा दी गई है। लॉकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर कारवाई करने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी कर रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment