झारखंड में मास्क नहीं पहनने पर होगी दो साल की जेल, लगेगा एक लाख जुर्माना

न्यूज डेस्क: झारखंड में कोरोना वायरस तेजी के साथ फ़ैल रहा हैं। इससे रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। इस वायरस को रोकने के लिए झारखंड सरकार कड़े फैसले ले रही हैं ताकि राज्य से कोरोना संकट को जल्द से जल्द रोका जा सके। 
मिली जानकारी के मुताबिक  बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गयी है की सरकार द्वारा लगायी गयी पाबंदियों का उल्लंघन करनेवालों को अधिकतम दो साल तक जेल और एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर सभी जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई हैं। 

खबर के अनुसार भीड़ लगाने, इधर उधर थूकने, मास्क नहीं लगाने और छह फुट की दूरी नहीं रखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। नियम नहीं मानने वालों को जेल भी भेजा जाएगा। जिला प्रशासन इन लोगों के साथ सख्ती से निपटेगी। इसलिए अगर आप झारखंड में रहते हैं तो आप सरकार द्वारा बनाये गए नियमों का पालन करें। 

0 comments:

Post a Comment