आप शुरू करें नया बिजनेस, सरकार देगी 10 लाख रुपये तक का लोन

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग बिजनेस करना चाहते हैं। लेकिन पैसा नहीं होने के कारण लोग बिजनेस नहीं कर पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे मुद्रा योजना के बारे में। जिस योजना के तहत भारत सरकार 10 लाख रुपये तक लोन दे सकती हैं।

तीन तरह के होते हैं मुद्रा लोन। 
1. शिशु लोन। 
आपको बता दें की इसके तहत आप अपने बिजनेस को शुरू करने के लिए 50,000 रुपये तक का लोन ले सकते हैं। ये लोन उनके लिए है जो नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं। 

2. किशोर लोन। 
किशोर लोन के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता हैं। ये लोन उनको मिलता है जो मौजूदा बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं। 

3. तरुण लोन।
भारत सरकार कारोबार के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन देती है। ये लोन उनको मिलता है जिनका बिजनेस पूरी तरह से स्थापित है। अगर आपका बिजनेस स्थापित हैं तो आप ये लोन ले सकते हैं।

कैसे करें आवेदन।
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत व्यापार, विक्रेता, दुकानदार, छोटे उद्योगपति, निर्माता, कृषि से जुड़े व्यक्ति और व्यापारी लोन ले सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना होगा।
लोन लेने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करे सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment