मिसाइल ताकत में भारत है एक सुपरपावर देश, जानकर चौक जाएंगे

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत की मिसाइल ताकत किसी भी देश से कम नहीं हैं। भारत के इंजीनियर और वैज्ञानिकों ने ऐसी-ऐसी मिसाइल तैयार की हैं जिससे भारत मिसाइल ताकत में सुपरपावर देश बन चूका हैं।

एक रिपोट की मानें तो अमेरिका, रूस, फ़्रांस, चीन और भारत के पास दुनिया की सबसे खतरनाक और घातक मिसाइल मौजूद हैं। भारत की मिसाइल यूरोप तक मार कर सकती हैं। अग्नि, ब्रह्मोस, पृथ्वी और निर्भय मिसाइल के दम पर भारत भी मिसाइल ताकत में सुपरपावर बन गया हैं।

भारत की अग्नि सीरीज की इंटर-कॉन्टिनेन्टल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5. दुनिया की सबसे घातक और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल हैं। इसकी रेंज 5500 किलोमीटर होने के साथ ही यह कई मामलों में विश्वस्तरीय है। इसकी विशेषता ये है कि समय आने पर इसकी रेंज में बढ़ोतरी भी की जा सकती है। इस मिसाइल से भारत के सभी दुश्मन देश खौफ खाते हैं।

वहीं भारत के पास पृथ्वी और निर्भय मिसाइल के साथ साथ प्रहार, नाग, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल भी मौजूद हैं। भारतीय सेना इस मिसाइल का इस्तेमाल करती हैं। ये मिसाइल भारत के तीनों सेनाओं के पास हैं। जो भारत को एक मिसाइल सुपरपावर देश बनाता हैं।

0 comments:

Post a Comment