न्यूज डेस्क: भारत और रूस की दोस्ती दुनिया में सबसे मजबूत और ताकतवर मानी जाती हैं। चीन से तनाव के बीच भारत और रूस की सेनाओं ने बंगाल की खाड़ी में युद्धाभ्यास किया। जिससे चीन में खलबली मच गई हैं। क्यों की इस युद्धाभ्यास से संकेत साफ़ है की रूस किसी भी हालात में भारत का साथ देगा।
मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना ने अपने अभियान समन्वय को और अधिक बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में लगातार दूसरे दिन ‘इंद्र’ नौसेना अभ्यास किया। जो चीन और पूरी दुनिया के लिए साफ संकेत था की भारत और रूस की दोस्ती कितनी मजबूत हैं।
आपको बता दें की इस युद्धाभ्यास में विमान रोधी अभ्यास, हेलीकॉप्टर अभियान, करतबबाजी और एक जहाज से दूसरे जहाज पर विमानों का जाना जैसे अभ्यास किये गए। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।
इस अभ्यास में भारत और रूस के सैनिकों के बीच अच्छा तालमेल भी देखने को मिला हैं। इसी तालमेल ने चीन और उसकी सेना की चिंता बढ़ा दी हैं। क्यों की कोरोना महामारी के इस दौर में ज्यादा तर देश भारत के साथ कदम से कदम मिला रहे हैं।

0 comments:
Post a Comment