बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की अगर कोई युवा बिहार में उद्योग लगाना चाहते हैं तो इस योजना का लाभ लेकर उद्योग लगा सकते हैं। साथ ही साथ बिहार में लोगों को रोजगार भी दे सकते हैं।
उन्होंने कहा की उद्यमी योजना के तहत युवाओं को अधिकतम 10 लाख रुपये तक दिये जायेंगे। इसमें से पांच लाख रुपये पर एक फीसदी सालाना ब्याज लिया जायेगा। वहीं पांच लाख तक का अनुदान बिहार सरकार की ओर से दिया जायेगा।
उद्योग मंत्री ने बताया की पहले अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए यह योजना शुरू की गई थी। फिर इसमें अतिपिछड़ा वर्ग को जोड़ा गया। अब इस योजना के तहत सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को भी जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा हैं।
वेबसाइट : http://www.startup.bihar.gov.in/CMSCSTUDYAMI/Default.aspx (आप इस वेबसाइट से उद्यमी योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं)

0 comments:
Post a Comment