CM नीतीश के सख्त निर्देश जारी, राज्य में हुआ लागू

न्यूज डेस्क: बिहार में शराब माफियाओं और शराब पीने वाले लोगों को लेकर  CM नीतीश ने सख्त निर्देश जारी किये हैं। साथ ही साथ इसे राज्य में लागू करने का भी आदेश दिया हैं ताकि राज्य से शराब माफियों को जड़ से ख़त्म किया जा सके।

CM नीतीश के सख्त निर्देश जारी, राज्य में हुआ लागू। 

1 .मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने अधिकारियों को आदेश दिया की बिहार में शराब माफियों को जड़ से खत्म करें। 

2 .सीएम नीतीश कुमार ने शराब पीने वाले और शराब के कारोबारियों पर हर हाल में पूरी तरह नकेल करने के आदेश दिए हैं।

3 .सीएम नीतीश ने कहा है की शराब की शिकायत दर्ज करने वाले कॉल सेंटर ठीक से फंक्शनल रहें तथा शिकायत मिलने पर तुरंत कारवाई होनी चाहिए।

4 .सीएम ने कहा की मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी समीक्षा हो। साथ ही साथ रोज दिन कार्रवाई की रिपोर्ट ली जाये।

5 .सीएम ने आदेश देते हुए कहा की जिला स्तर पर चिह्नित बड़े शराब आरोपियों पर एसपी विशेष नजर रखें और तेजी से कार्रवाई करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

0 comments:

Post a Comment