सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर सचिन

न्यूज डेस्क: टेस्ट क्रिकेट में कई ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने कम उम्र में ही इंडिया टीम में डेब्यू किया हैं। साथ ही साथ अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉड भी बनाये हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने का रिकॉड बनाया हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर सचिन। 

1 .सचिन तेंदुलकर: बता दें की सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू  करने वाले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने  16 साल और 205 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था जो की एक रिकॉड हैं।

2 .पीयूष चावला: सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिस्ट में भारत के पीयूष चावला दूसरे नंबर पर हैं। पीयूष चावला ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 17 साल और 75 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। 

3 लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन: सबसे कम उम्र में टेस्ट खेलने वाले भारतीयों में लक्ष्मण शिवारामाकृष्णन तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने 17 साल और 118 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

4 .पार्थिव पटेल: इस लिस्ट में पार्थिव पटेल चौथे नंबर पर आते हैं। इन्होने इंग्लैंड के खिलाफ 17 साल और 152 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।

5 .मनिंदर सिंह : इस लिस्ट में मनिंदर सिंह पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने 17 साल और 193 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था। 

0 comments:

Post a Comment