बिहार के 20 जिलों में हो रहा जमीन सर्वे, इन बातों का रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 20 जिलों में जमीन का सर्वे अंतिम चरण में पहुंच गया हैं। बहुत जल्द राज्य में जमीन सर्वे का काम पूरा कर लिया जायेगा। इसको लेकर नोडल अफसर गांव-गांव में जा कर शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

बिहार के 20 जिलों में हो रहा जमीन सर्वे, इन बातों का रखें ध्यान। 

1 .बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली 2012 के तहत सर्वे का काम हो रहा है। राज्य के 20 जिलों में सर्वे की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही हैं।

2 .बिहार के नालंदा, जहानाबाद, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल, अररिया, अरवल, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, जमुई, शिवहर, सहरसा, सीतामढ़ी, चंपारण, पूर्णिया, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और मधेपुरा में जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं।

3 .आपको बता दें की बिहार जमीन सर्वे में गांव की सीमा, भूखंडों का सीमांकन एवं जमीन संबंधी तथ्यों की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

4 .जमीन सर्वे के दौरान आप ध्यान रखें तथा सर्वे के समय अपनी और अपने वंशज तथा जमीन की जानकारी सही-सही दें।

5 .जमीन सर्वे के बाद जमीन का नया नक्शा तथा जीवित रैयत के नाम से जमीन का खतियान बनाया जायेगा। इसलिए आप जमीन सर्वे का फॉर्म भरने के दौरान कोई गलती ना करें।

0 comments:

Post a Comment