बिहार के ये 12 शहर होंगे चकाचक, सरकार ने दिए आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार के 12 शहरों की सड़क और टाउनशिप चकाचक होने वाली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए राज्य वित्त आयोग ने 12 शहरों के लिए 113 करोड़ की राशि जारी की हैं। इससे इन शहरों में विकास कार्य किया जायेगा।

खबर के अनुसार इन पैसों से मॉडल सिटी और टाउन मास्टर प्लान तथा डीपीआर तैयार करने जैसे कार्य किये जायेंगे। नली-गली को साफ सफाई किया जायेगा। पेयजल की व्यवस्था को ठीक किया जायेगा। साथ ही साथ टूटे सड़क को भी चकाचक किया जायेगा।

बता दें की इसके लिए सरकार ने वित्त आयोग की राशि में से 113 करोड़ से अधिक 12 नगर निगमों के लिए स्वीकृत किए हैं। इससे इन सभी शहरों की परेशानी को दूर किया जायेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं।

किन शहरों को मिला कितना पैसा। 

पटना के लिए 216033804

आरा के लिए  74462661

गया के लिए 134134714

मुंगेर के लिए  59587514

पूर्णियां के लिए  82057643

छपरा के लिए 56582060

दरभंगा  के लिए 81932793

कटिहार के लिए  67997860

बेगूसराय के लिए  68642559

भागलपुर के लिए 111383540

मुजफ्फरपुर के लिए  98622660

बिहारशरीफ के लिए 82909994

0 comments:

Post a Comment