बिहार में 37,440 शिक्षकों की होगी बहाली, जानें पूरी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश सरकार बिहार में 37,440 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही हैं। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी डिटेल्स जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नई नियुक्तियों जल्द से जल्द पूरी कर ली जाएगी। विभाग स्तर पर इसकी तैयारी तेजी के साथ की जा रही हैं। बहुत जल्द उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सातवें चरण में 37,440 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इनमें 25,270 माध्यमिक शिक्षक होंगे, जबकि 12,170 उच्च माध्यमिक शिक्षको को बहाल किया जायेगा। 15 अगस्त तक इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

किस विषय के कितने शिक्षक। 

उर्दू विषय के 1,000

हिंदी विषय के 3,000

गणित विषय के 5,054

विज्ञान विषय के 5,054

अंग्रेजी विषय के 5,054

संस्कृत विषय के 1,054

सामाजिक विज्ञान विषय के 5,054

0 comments:

Post a Comment