ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार के नदियों और सरकारी तलाबों में अब कोई आम व्यक्ति मछली नहीं पकड़ सकता हैं। मछली पकड़ने के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी और उन्हें स्पेशल कार्ड बनाना होगा तभी वो मछली पकड़ सकेंगे।
बता दें की इसको लेकर पशुपालन विभाग सरकारी जलश्रोतों में मछली पकड़ने के मामले पर अब गंभीर होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में मछुआरे के लिए विशेष कार्ड जारी किये जाएंगे। जिनके पास कार्ड होगा सिर्फ वहीं व्यक्ति मछली पकड़ सकता हैं।
बिहार की नदियों व सरकारी जलश्रोतों में मछली पकड़ने के दौरान आपसी विवाद की खबरें सामने आती है। जिसके कारण कई बार ये विवाद हिंसक बन जाता हैं। इसी को देखते हुए सरकार अब मछली पकड़ने के लिए भी नियम कानून बना रही हैं।
0 comments:
Post a Comment