खबर के मुताबिक बिहार में लड़कियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इसकी घोषणा की। सरकार के इस एलान से ये साफ़ हो गया हैं अगले सत्र से बिहार के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% सीट आरक्षित रहेंगे।
बता दें की बिहार के10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1125 सीटें हैं। जबकि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9275 सीटें हैं। इन सीटों में से अब 33 प्रतिशत सीट लड़कियों के लिए रिजर्व होंगे। इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होगी।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है की अगले विधानमंडल के सत्र में यह विधेयक पेश किया जायेगा। इसके बाद विधानमंडल से पारित कर राज्यपाल की सहमति लेकर राज्य में इसे लागू कर दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment