बिहार पर्यटन: दरभंगा में घूमने के लिए ये हैं सबसे खास जगह

न्यूज डेस्क: दरभंगा बिहार राज्य का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक जिला है। आज के वर्तमान समय में दरभंगा तेजी के साथ विकसित हो रहा हैं। इस शहर में कई सारे जगह ऐसे हैं जहां बड़ी मात्रा में लोग घूमने आते हैं। आज इसी विषय में इन जगहों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से ताकि सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके।

दरभंगा में घूमने के लिए ये हैं सबसे खास जगह। 

कुशेश्वर स्थान पक्षी अभ्यारण्य: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्बी प्रखण्ड में यह झील मौजूद है। ठंड के दिनों में यहां बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति की पक्षीयां तीन माह तक प्रवास करती है। बहुत से लोग इस पक्षी अभ्यारण्य को देखने आते हैं।

दरभंगा राज किला: बता दें की दरभंगा का यह राज किला राजस्थान एवं दिल्ली में अवस्थिति ऐतहासिक किलो की भांति दर्शनीय है। इस किला के अन्दर कई भव्य मंदिर बनाये गए है। दूर-दूर से लोग इस राज किला को देखने आते हैं।

अहिल्या स्थान: पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि गौतम की धर्म पत्नी देवी अहिल्या प्रसंग वश अपने पति के श्राप के कारण शिलाखंड में परिवर्तित हो गई थी। भगवान श्री राम की चरण धूलि के स्पर्श  से उनका  उद्धार हुआ था। इस स्थान को देखने के लिए भी काफी लोग आते हैं।

0 comments:

Post a Comment